
स्वतंत्र हिमाचल
(आनी) विनय गोस्वामी
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के दिशा निर्देश के अनुसार महिला मंडल बदलोण ने मंगलवार को मनाया गणतंत्र दिवस। विकासखंड आनी की 37 पंचायतों के अंतर्गत विभिन्न विभिन्न जगहों पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया इसी संदर्भ में आनी विकासखंड की महिला मंडल बटलोण ने भी गणतंत्र दिवस मनाया।

गणतंत्र दिवस मे कराना 1 की प्रधान रचना ठाकुर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। पंचायत प्रधान कराना 1 रचना ठाकुर ने सभी लोगों से नशा से दूर रहने के बारे में जानकारी प्रदान की एवं सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर उन्होंने नशे के ऊपर विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं सभी से आग्रह किया कि इस कुरीति के खिलाफ वे आगे आए।
इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान आनी खंड के कोऑर्डिनेटर पवन सिंघानिया, संजय छोटू एवं महिला मंडल की सभी महिलाएं उपस्थित रही ।