शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना और दी श्रद्धांजलि

(कांगडा)मनोज कुमार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और जिला कांगड़ा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अजय वर्मा के पिता हरबंस लाल वर्मा का मंगलवार सुबह देहांत हो गया। स्वर्णकार संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरवंश लाल वर्मा 81 वर्ष के थे। और मंगलवार सुबह रोजमर्रा की तरह सैर करके घर लौटे की एकदम हार्ट अटैक होने से उनकी मौका पर मौत हो गई।

वर्मा के निधन पर कांगड़ा का सराफा बाजार पूरा दिन बंद रहा। पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली स्थानीय विधायक पवन काजल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष रेणू शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, नगरोटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह चौधरी, पीसीसी सचिव नवनीत शर्मा, एडवोकेट कुलदीप चौधरी, तिलक सोनी, नगरोटा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अरविंद वर्मा, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय शर्मा ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई और श्रद्धांजलि दी है।