काँगड़ा
जनयानकड़ के शिवालयों में भण्डारों की धूम,लगे बम बम भोले के जयकारे

(कांगडा)मनोज कुमार
कांगड़ा उपमंडल के गांव जनयानकड़ के दोनो शिव मंदिरों शिवरात्रि पर भण्डारों की धूम रही। प्राचीन सदाशिव मंदिर में रात्रि को मां भगवती का जागरण के बाद दिन में जहां कांगड़ी धाम के रूप में भोले का प्रशाद भक्तों ने ग्रहण किया।

वहीं शिव मंदिर होलवां में पूरी छोले का लंगर शिव कृपा से अटूट चला। यहां झंडा रस्म के साथ लंगर प्रशाद की शुरुआत हुई जोकि देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर महिलाएं जहां कीर्तन करती नजर आईं वहीं शिव भक्त बम बम भोले के जयकारे लगाते दिखे। इसके अलावा क्षेत्र के कई अन्य शिव मंदिरों में भण्डारे का प्रशाद और घोटा प्रशाद बांटे जाने के समाचार हैं। शिव विवाह ( शिवरात्रि ) पर महादेव की भक्ति का खुमार देखने लायक होता है।