आनी
विद्यालय ग्राम कलौ में सम्पन्न हुई तीन दिवसीय श्री राम कथा

स्वतंत्र हिमाचल
(आनी) विनय गोस्वामी
एकल अभियान रामपुर भाग के अंतर्गत अंचल आनी के संच खनाग विद्यालय ग्राम कलौ में 3 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया।
इस कथा का आयोजन ग्राम समिति द्वारा जल यात्रा कर व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

व्यास कथाकार कुमारी निर्मला ने अपने मधुर स्वर में भिन्न भिन्न प्रकार की चौपाइयों, प्रसंगों और श्री राम जी के चरित्र पर प्रकाश डाला।

इस कथा आयोजन में मुख्य रूप से मुख्यातिथि वेद राम शर्मा, पुनम शर्मा,हेता देवी, और व्यास कथाकार कुमारी निर्मला संच प्रमुख खनाग फकीर चंद आचार्य ममता, बीना अंजना, शारदा, इंदिरा , स्नोहरु,कृष्णा देवी सहित लगभग 250 लोगों ने कथा श्रवण कर श्री राम जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस आयोजन पर विद्यालय ग्राम से विस्तारक निकाले गए साथ ही समिति निर्माण भी किया गया।