नव संकल्प युवक मण्डल शलाग ने किया मासिक बैठक का आयोजन

स्वतंत्र हिमाचल (चुराग) राज ठाकुर
नव सकंल्प युवक मंडल शलाग द्वारा युवक मंडल के गठन के बाद युवक मंडल की पहली मासिक बैठक रविवार को आयोजित की गई! जिसकी अध्यक्षता नव संकल्प युवक मंडल के वर्तमान अध्यक्ष तारा चंद ने की!इस बैठक में विशेष मुख्यतिथी के तौर पर ग्राम पंचायत शलाग की प्रधान सुनीता कुमारी ने शिरकत की!इस पर उन्होंने भी अपने विचार रखे!

बैठक में नव संकल्प युवक मंडल सचिव कांशीराम ठाकुर, सह सचिव किशोर ठाकुर ,उपाध्यक्ष दीक्षा ठाकुर ,कोषाध्यक्ष नरेश वर्मा ,सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण गुलेरिया, मुख्य सलाहकार राज ठाकुर व सोम भारद्वाज और युवक मंडल के अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया! साथ ही इस दिन नव संकल्प युवक मंडल शलाग में कुछ नये सदस्यों को भी जोड़ा गया! नव संकल्प युवक मंडल के अध्यक्ष तारा चंद ने युवक मंडल के सभी सदस्यों से समाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की और नव संकल्प युवक मंडल को मजबूत संगठन बनाने में अपना योगदान देने के लिए आभार जताया! इस बैठक में युवक मंडल द्वारा पंचायत स्तर पर किए गए सामाजिक कार्यों जैसे पर्यावरण संरक्षण के विषय पर ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता व अन्य कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई!