जयराम सरकार द्वारा नगर निगम चुनावों में उड़ाई जा रही अचार सहिंता की धज्जियां : ठाकुर सिंह भरमौरी

कभी मंहगाई की दुहाई देने वाली भाजपा को अपने कार्यकाल में नही दिख रही मंहगाई
(जोगिंदर नगर)क्रांति सूद
सोमवार देर शाम जोगिंदर नगर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने जोगिंदर नगर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से राजनीति कर रही है। आज मंहगाई चरम सीमा पर है,चाहे पेट्रोल डीजल की बात हो या फिर रसोई गैस की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार ने सभी गृहणियों को रसोई गैस के नाम पर चलाई गई उज्जवला योजना का प्रलोभन देकर ठगा।

अब सभी को मिलने वाली सब्सिडी भी सरकार द्वारा बंद कर दी गई है। कांग्रेस के समय चार सौ रु के लगभग मिलने वाली रसोई गैस का सिलेंडर आज नो सौ रु से अधिक का मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर तरफ जनता मंहगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है,जयराम सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर अफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा नगर निगम के चुनावों में टेलीफ़ोन के माध्यम से डराया धमकाया जा रहा है। इनके स्पीकर चुनावों में प्रचार कर रहे हैं,मुख्यमंत्री चुनावों के दौरान हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया जा रहा है, जिसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि प्रदेश सरकार द्वारा
आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री उनसे पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आलाकमान चाहे तो वे मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वे इससे पूर्व मंडी के सांसद स्व राम स्वरूप शर्मा के घर पर उनके परिवार से मिल कर उनके आकस्मिक निधन पर शौक व्यक्त करने गए थे। उन्होंने कहा कि सांसद का इस प्रकार असमय चला जाना बहुत दुखद है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश धरवाल,ब्लॉक कांग्रेस महा सचिव लक्की ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।