काँगड़ा
फतेहपुर के विधायक और सीनियर कॉंग्रेस लीडर सुजान सिंह पठानिया के निधन पर किया गहरा शोक प्रकट

कांगडा,12 फ़रवरी ,मनोज:प्रदेश कॉंग्रेस उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने फतेहपुर के विधायक और सीनियर कॉंग्रेस लीडर सुजान सिंह पठानिया के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। काजल ने कहा कॉंग्रेस ने एक दिग्गज और ईमानदार नेता नेता को जिला कांगड़ा में खो दिया जिनकी कमी पार्टी और फतेहपुर की जनता को हमेशा खलेगी।

काजल ने कांगड़ा के सदा शिव योग मंदिर के संस्थापक स्वामी विजय पुरी के अकस्मात निधन पर भी गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति सम्वेदना जताई है। उन्होंने कांगड़ा में योग के प्रचार में विजय पूरी के योगदान को अविस्मरणीय क़रार देते हुए उनके अनुयायियों को भी दुख की घड़ी में ब्लॉक कॉंग्रेस कमिटी की तरह ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि दी।