दौलतपुर मे महिलाओं को किसान बिल के प्रति किया जागरुक

महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी गांव गांव जा दे रही जानकारी
(कांगड़ा)मनोज कुमार
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए हैं। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10 करोड़ किसानों को लगभग 95 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे साफ जाहिर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति व नीयत हमेशा किसान हित में ही रही है।
यह बात कांगड़ा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी ने गांव दौलतपुर मे शिविर लगा महिलाओं को जानकारी देते हुए कही। उन्होंने कहा केंद्र सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य के करीब है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने कृषि उपज मंडी समिति बिल लाया है।

उन्होंने कहा कुछ राजनीतिक पार्टियां निजी स्वार्थ व राष्ट्र विरोधी ताकतें किसानों की आड़ में अपने स्वार्थ को पूरा करने का प्रयास कर रही हैं, जिसे भाजपा महिला मोर्चा सफल नहीं होने देगा। प्रदेश की भाजपा सरकार भी किसान हितैषी सरकार है जोकि किसानों के हित के लिए कई योजनाएं लेकर आई है। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना जहर जैसी मुक्त खेती कर किसान खुशहाल हो रहे हैं। इस दौरान उनके साथ महिला मंडल प्रधान मीना , सचिव नीलम कुमारी , रचना देवी महिला मोर्चा सचिव व अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं।