आनी
एकल अभियान संच खनाग ने मनाया भव्य महिला दिवस कार्यक्रम

स्वतंत्र हिमाचल
(आनी) विनय गोस्वामी
एकल अभियान रामपुर भाग के अंतर्गत अंचल आनी के संच खनाग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन च्वाई में किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ संच अध्यक्ष प्रेम चंद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस आयोजन में महिलाओं के अधिकारों व कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में संच समिति के सदस्य संच प्रमुख खनाग फकीर चंद, ग्राम समिति की महिलाओं सहित समस्त आचार्यों सहित लगभग 150 लोगों ने भाग लिया।