
डीएसपी आनी रवींद्र नेगी ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में की शिरकत
मधुर आवाज के स्वामी रामसिंह विमल ने इस कार्यक्रम के लिए किया मंच संचालन
स्वतंत्र हिमाचल
(आनी) विनय गोस्वामी
आनी उपमंडल के ग्राम पंचायत कोहिला में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के सौजन्य से मंगलवार क़ो 72वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें डीएसपी आनी रवींद्र नेगी नें बतौर मुख्यातिथि शिरकत की,

उनके साथ पुलिस विभाग आनी के अजय शर्मा व प्रताप ठाकुर के अलावा हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष उत्तम कौशल, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति कमाँद जोन के अध्यक्ष नील चंद, प्रमुख सलाहकार लीला चंद शर्मा, मीडिया प्रभारी विनय गोस्वामी,ग्राम पंचायत कोहिला क़ी नव निर्वाचित प्रधान ग्राम अनीता ठाकुर (अनु), उप प्रधान सुनील कुमार, वार्ड सदस्या शांतादेवी,युवक मंडल प्रभारी जियालाल, राजस्व विभाग में कार्यरत सुनील कुमार मौजूद रहे।

इसके अलावा मधुर आवाज के मालिक रामसिंह विमल जोकि समाजसेवी होने के साथ-साथ हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति में कंप्यूटर शिक्षा प्रभारी भी हैं, ने इस कार्यक्रम के लिए मंच संचालन करके सभी क़ा मनमोह लिया।

ग्राम पंचायत कोहिला क़ी नवनिर्वाचित प्रधान अनीता ठाकुर (अनु) ने मुख्यातिथि डीएसपी रवींद्र नेगी क़ो हिमाचली टोपी और बैच लगाकर सम्मानित किया, तत्पश्चात डीएसपी आनी ने तिरंगा फहराया, शहीद वीर जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा।
मां सरस्वती के फोटो के पास दीप प्रज्जवलित करके मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम क़ा आगाज किया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता, एकल गान, समूह गान, पहाड़ी नृत्य, जैसी एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियों ने कोहिला क़ी फिजाओं में रंग भर दिए।

इस कार्यक्रम में महिला मंडल नगौट, महिला मंडल जटेहड़, महिला मंडल कुटवा, महिला मंडल रगेहड़, महिला मंडल पाली की महिलाओं सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने भारतीय सविधान, कानून व्यवस्था व नशे पर प्रकाश डाला।

तत्पश्चात हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खण्ड इकाई आनी के अध्यक्ष उत्तम कौशल ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि महोदय व आम जनमानस का धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रांगण में एक भव्य कुल्ल्वी नाटी भी डाली।