एनएसयूआई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लड़कियों को किया जागरूक

(अंब )अविनाश
एनएसयूआई इकाई अम्ब द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार महाविद्यालय अम्ब में लड़कियो को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। एनएसयूआई के कैंपस अध्यक्ष सौरभ ने कहा कि सोमवार पूरी दुनिया महिला दिवस मना रही है लेकिन ये एक तरह से फीका है।

क्योंकि, आज भी महिलाएं असुरक्षित हैं, उनका शोषण किया जा रहा है। उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में कमी नहीं आई है। यहां तक की अनेक अपराध दर्ज भी नहीं हो पाते। ज्यादातर महिलाओं को अपने अधिकार का भी के बारे भी नहीं पता। ऐसे में अब महिलाओं के प्रति समाज को अपना नजरिया बदलना होगा। कहा कि बताया कि महिलाओं के सम्मान करना चाहिए तथा एनएसयूआई हमेशा महिलाओं के सम्मान में आगे रहेगी।
इस मौके पर एनएसयूआई के कार्यकर्त्ता आरुषि, शुभम मियां, अनमोल ठाकुर, हिमांशु, पंकज, राहुल, साहिल ठाकुर, चंद खन्ना, आशिमा, कृतिका इत्यादि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।