महिलाओं ने ग्राम मेले के आयोजन को लेकर की बैठक
स्वंतंत्र हिमाचल
(नेरचौक) अमन शर्मा
नाचन क्षेत्र की रजवाड़ी पंचायत के सेथल में स्वयं सहायता समूह की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्या सागर शर्मा उप प्रधान पंचायत रजवाड़ी ने की।
कार्यक्रम में मनोज कौशल एसईबीपीओ सदर और योग राज शर्मा विशेष रूप से उपसिथत रहे। बैठक में सभी प्रगतिशील स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।
स्वयं सहायता समूहों द्वारा ग्राम मेले का आयोजन को लेकर इच्छा जाहिर की। मनोज कौशल ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना महामारी का संक्रमण प्रतिदिन अपना पांव पसार रहा है। सरकार और प्रशासन के दिशा निर्देशों के आधार पर हमें अपना निर्णय लेना पड़ेगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने यह भी निर्णय लिया कि वे नगदी फसलों का उत्पादन करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी। महिलाएं समूह के माध्यम से सिरा, सेवीयां, बड़ियां व कई प्रकार की खाद्यान वस्तुएं तैयार करके मेले में अपना स्टॉल लगाकर भी मुनाफा कमाएगी।
इस मौके पर पंचायत रजवाड़ी, छमयार, रेफ़ल,अणु के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।