आनी के लोगों ने लाइव देखा पूर्ण राज्यत्व कार्यक्रम
स्वतंत्र हिमाचल
(आनी) विनय गोस्वामी
उपमंडल के हजारों लोगों ने पूर्ण राज्यत्व के कार्यक्रम को लाइव देखा। विभिन्न सोशल मीडिया और दूरदर्शन के माध्यम से लोग इस कार्यक्रम से जुड़े। इसके अलावा आनी में सरकार द्वारा स्थापित एलईडी स्क्रीन पर भी सैंकड़ों लोगों ने कार्यक्रम को लाइव देखा। कार्यक्रम में एसडीएम आनी चेत सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की।
स्थानीय नेताओं, लोगों और स्कूल कॉलेज के छात्रों ने एलईडी स्क्रीन पर लाइव कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। शिमला के रिज से सीधे प्रसारित हो रहे कार्यक्रम के लिए आनी के पंचायत समिति हॉल में स्क्रीन को स्थापित किया गया था। इस दौरान विभिन्न लोगों, विशेष तौर पर स्कूली छात्रों ने वर्ष 1971 में पूर्ण राज्यत्व के बाद हिमाचल प्रदेश की बीते 50 सालों की यात्रा को जाना। इस दौरान लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी लोग अपनी विकास यात्रा इसी तरह जारी रखेगा।